फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी-सिंधी महासभा ने मांगा आरक्षण

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पंजाबी-सिंधी महासभा ने गुरुवार को समाज को अल्पसंख्यक आरक्षण देने की आवाज उठाई है। साथ ही दलित एक्ट की तरह अल्पसंख्यक एक्ट बनाने की मांग की है। इसके समाज का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा।
विज्ञापन

महावीरगंज द्वितीय स्थिति आवास में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पंजाबी-सिंधी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय चावला ने कहा कि हमारे समाज का व्यापारिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान है। हमारा समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इसके बाद समाज को उचित राजनैतिक और सामाजिक महत्व नहीं मिला है।
उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार से मांग की पंजाबी और सिंधी समाज को अल्पसंख्यक आरक्षण दिया जाए। साथ ही जिस तरह से दलितों के हित के लिए हरिजन एक्ट बनाया गया है, उसी तरह से अल्पसंख्यक एक्ट बनाया जाए। इसके अलावा उन्होंने समाज के बेरोजगार युवाओं को रोजगार और आसानी से ऋण उपलब्ध कराने की मांग की। इसके लिए समाज का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर अपनी बात रखेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महासभा में विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को समर्थन दिया था। प्रदेश में सपा सरकार बनने पर उन्हें आशा है मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उनकी बातों को गंभीरता से लेंगे। वार्ता के दौरान महासभा के उपाध्यक्ष ज्ञानी गुरवचन सिंह, संरक्षक ईश्वरदास शिवानी, आत्माराम, मंत्री हरबंशलाल भाठिया, रमेशचंद्र ओच्चाड़ी, राकेश चावला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें