फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानीय खामियां ठीक करके हर हाल में 18 घंटे बिजली दें

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली के हालात जानने के लिए गुरुवार को मुख्य अभियंता राजेंद्र प्रसाद फतेहगढ़ आए और डीजीएम कार्यालय में फर्रुखाबाद के साथ कन्नौज जिले की भी समीक्षा की। अभियंताओं को निर्देश दिया कि गर्मी में जनता को हर हाल में शासन से निर्धारित 18 घंटे की बिजली आपूर्ति देना सुनिश्चित करें। अवर अभियंताओं को मोबाइल फोन स्विच ऑफ करने पर कह गए कि तीन दिन में खुद को सुधार लें नहीं तो निलंबन की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता राजेंद्र प्रसाद ने हर एक अवर अभियंता से उसके क्षेत्र की जानकारी ली। बकाएदारों के संबंध में कहा कि बिल भुगतान न होने की दशा में उनके कनेक्शन काटें और नए कनेक्शन के आवेदकों को परेशान न कर फौरन औपचारिकताएं पूरी करवाकर उनके घर बिजली पहुंचाएं। कहा कि नया कनेक्शन लेने वालों ने किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत की तो कार्रवाई होगी। जिन क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर अधिक जलने की शिकायतें हैं वहां के बारे में अभियंताओं से कहा कि पास में ही एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाएं ताकि उससे स्टेपनी का काम लिया जा सके और पहले से लगे ट्रांसफार्मर का लोड भी कम हो सके। कहा कि दूर दराज तक लाइन पहुंचाने के लिए एक ही ट्रांसफार्मर पर जोर न देकर बीच बीच में छोटे ट्रांसफार्मर लगाएं। अतिरिक्त ट्रांसफार्मरों के लिए अवर अभियंताओं से मांगपत्र देने को कहा। अवर अभियंताओं और अधिशाषी अभियंता से राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि सिस्टम बनाकर काम करें। फर्रुखाबाद में वर्कशाप चालू हो गया है। ट्रांसफार्मरों की मरम्मत कराकर इतने ट्रांसफार्मर अतिरिक्त रखें कि कहीं ट्रांसफार्मर जलने की दशा में उसे फौरन बदला जा सके। घोषित कटौती को कम करने के लिए उन्होंने कहा कि बोर्ड के चेयरमैन से वार्ता करेंगे। मुख्य अभियंता ने निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्र में बकाएदारों को ब्याज दर में सौ फीसदी छूट का लाभ देते हुए वसूली पर जोर दें। बताया कि केंद्र सरकार की आरएपीडीआरपी योजना के तहत बिजली व्यवस्था पर अभूतपूर्व काम होगा। इसके लिए 22 तारीख को टेंडर निकाले जाएंगे। सभी जाति बिरादरी के लोगों को बिजली मुहैया कराए जाने के विषय में चीफ इंजीनियर ने बताया कि राज्य सरकार की समग्र विकास योजना जल्द लागू होने वाली है। उसी के तहत ग्रामीण इलाकों के हर एक घर को बिजली से रोशन किया जाएगा। प्रत्येक स्कूलों में कनेक्शन दिए जाएंगे। किसी अभियंता का फोन रात में बंद मिला तो पहले उसे तीन में सुधर जाने का निर्देश देंगे। बात नहीं मानी तो सीधे निलंबित कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें