फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर की गड़बड़ी से 170 शिक्षकों के आवेदन खारिज

Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पिया के साथ रहने का सपना देखने वाली परिषदीय स्कूलों की शिक्षिकाओं के तबादले की कार्रवाई आखिरी चरण में आ गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से इनका सत्यापन पूरा हो गया है। अब परिषदीय शिक्षा के इलाहाबाद कार्यालय को हरी झंडी देना भर रह गया है। इस कार्रवाई के परवान चढ़ने से पहले ही 170 के सपनों को ग्रहण भी लग गया। तबादले के लिए जिले के 650 परिषदीय शिक्षक शिक्षिकाओं ने आवेदन किया था।
विज्ञापन

विशिष्ट बीटीसी चयन में कानपुर, इलाहाबाद, आगरा, कन्नौज, बलिया, गोरखपुर , बदायूं, मैनपुरी , एटा , इटावा सहित कई दूर दराज के शिक्षकों को जिले के स्कूलों में तैनाती मिली है। दिसंबर महीने में अपने जिले में तबादला के लिए बेसिक शिक्षा परिषद ने इनसे आनलाइन आवेदन मांगे थे।
इसके लिए 650 ने आवेदन किया। इनसे तीन जिलों की प्राथमिकता मांगी गई थी। आवेदन करने वालों में 60 फीसदी शिक्षिकाएं हैं। यह अपने पति के जिले में तैनाती चाहती हैं।
विज्ञापन

आनलाइन आवेदनों पर अप्रैल महीने में परिषद ने बीएसए दफ्तर से सत्यापन मांगा था। इसे आनलाइन ही सत्यापित कर दिया गया। इसके बाद 170 के आवेदन अस्वीकृत भी हो गए हैं।
साफ्टवेयर की खामियों से इनके आवेदनों में मांगे गए तबादले का जिला फर्रुखाबाद ही दर्ज हो गया है। इसके चलते शिक्षक शिक्षिकाओं के तबादला चाहने वाले तीन प्राथमिकताओं वाले जिले में अभी का तैनाती जिला दर्ज होने से परिषद ने इन आवेदनों को स्वीकार नहीं किया। खामियों से संगीता कुशवाहा, रचना त्रिपाठी, नीतू सिंह, साक्षी, शालिनि, अर्चना सिंह, पिंकी पाल सहित कई आवेदन अस्वीकार हो गए। इन लोगों का कहना है कि आवेदन में सभी प्रविष्टियां सही भरी गई थीं। इन आवेदनों को दोबारा से फीड कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें