फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरी की आग में सिर्फ 5.80 लाख की क्षति

Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। प्रशासन की नजर में दो दिन पहले गंगा कटरी में हुए अग्निकांड में कुछ छब्बीस किसान प्रभावित हुए हैं और इन्हें करीब पांच लाख अस्सी हजार रुपए का नुकसान हुआ है। इस किसानों की कुल दो सौ पांच बीघे में खड़ी फसल जली है। प्रभावित किसानों की सूची बनाने के बाद लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी है। एसडीएम का सत्यापन कराने के बाद रिपोर्ट मंडी परिषद को भेजी जाएगी। बताया गया कि जोतबही के अनुसार लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन

बीते शनिवार को गंगा कटरी में लगी आग में करीब पांच सौ बीघा गेहूं की फसल जल गई थी। इससे करीब पच्चीस लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा था। सोमवार को लेखपाल रामसेवक ने प्रभावित किसानों की सूची बनाने के बाद अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी। इस रिपोर्ट में लेखपाल ने कहा कि बलीपट्टी रानी गांव के छह, आसमपुर के सत्रह और तौफीक की मड़ैया के तीन किसानों की कुल 41 एकड़ यानी 205 बीघे की फसल जली है। जोतबही के अनुसार बनाई गई इस रिपोर्ट में अग्निकांड में पांच लाख अस्सी हजार रुपए के नुकसान की बात कही गई है। एसडीएम अमृतपुर अरुण कुमार ने बताया रिपोर्ट का सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट मंडी परषिद को भेजी जाएगी। उधर, प्रभावित किसानों का कहना है कि वह लोग गंगा कटरी की खाली पड़ी भूमि पर खेती कर लेते हैं। यह खेती उनकी जोतबही में दर्ज नहीं है। फसल बोने में उनका धन खर्च हुआ है। लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट में इस तरह की फसल को शामिल नहीं किया है। प्रभावित किसानों ने जोतबही में नहीं दर्ज इन खेतों की फसल के नुकसान को शामिल करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें