फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम खुला लेकिन गलन बढ़ गई

Mon, 15 Dec 2014 05:30 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शनिवार को बरसात के बाद रविवार को दोपहर बाद कुछ देर के लिए मौसम खुला। धूप निकलते ही लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम खुलने के बावजूद गलन बढ़ी रही। लोग जगह-जगह अलाव जलाकर तापते नजर आए। संडे बाजार में गर्म कपड़ों की खरीद के लिए जमकर भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से हुई बारिश ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया था। रविवार सुबह भी आसमान में बादल छाये थे। इसके चलते जगह-जगह लोग अलाव ताप रहे थे। दोपहर बाद मौसम खुला और हल्की धूप निकली। धूप निकलते ही लोग छतों पर चढ़ गए। महिलाओं ने कपड़े सुखाना शुरू किया। मौसम खुलने के बावजूद गलन कम नहीं हुई। ठंड बढ़ने के चलते घुमना बाजार से लेकर त्रिपोलिया चौक तक लगने वाले संडे बाजार में लोगों की जमकर भीड़ उमड़ी। लोगों ने गर्म जैकेट, स्वेटर, गर्म मोजे, शाल और ब्लेजर आदि खरीदे। गलन बढ़ने के चलते शाम को जगह-जगह लोग अलाव जलाते हुए तापते नजर आए।

रात में बांटे गए कंबल
शनिवार की रात सिटी मजिस्ट्रेट एमए अंसारी व तहसीलदार आरपी चौधरी ने शहर का भ्रमण किया। इस दौरान इन्हाेंने सर्दी से ठिठुर रहे बेसहारा लोगाें को कंबल बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें