फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्मिलन समारोह में शहीदों को याद किया

Sat, 29 Nov 2014 05:30 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राजपूत रेजीमेंटल सेंटर के करियप्पा कांप्लेक्स में शुक्रवार को कर्नल ऑफ द रेजीमेंट लेफ्टीनेंट जनरल अनिरुद्ध चक्रवती के साथ सेना के अफसरों ने शहीद सैनिकों को याद कर पुष्पांजलि दी। देशभक्ति गीतों की धुनें बजाई र्गइं।
विज्ञापन

14वें पुनर्मिलन समारोह के दौरान राजपूत के बैंड ने देश भक्ति की धुन बजाई। पूर्व जनरल अफसरों, जेसीओ व जवानों ने शहीद सैनिकों को याद कर पुष्पचक्र अर्पित किया। राजपूत रेजीमेंटल के ओपन सिनेमा हाल में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि कर्नल आफ द रेजीमेंट लेफ्टिनेंट जनरल अनिरुद्ध चक्रवती ने कहा कि रेजीमेंट जिन ऊंचाइयों पर है उसका श्रेय उन बुजुर्गों को है जिन्होंने अपने प्राणों की बाजी लगाकर देश का नाम रोशन किया है। यहां सैनिकों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान सेना के अधिकारी व जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें