फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में एसडीएम को मिली गंदगी और अव्यवस्था

Wed, 29 Oct 2014 05:32 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। एसडीएम को सीएचसी के औचक निरीक्षण में डाक्टरों के अलावा नर्स और एलटी नदारद मिले। गंदे टायलेट देख एसडीएम ने नाराजगी जता सफाईकर्मियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। सीएचसी में दवा उपलब्ध होने के बावजूद बाजार की दवा लिखने पर नाराजगी जताते हुए संविदा डाक्टर को आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन

एसडीएम बीडी वर्मा ने मंगलवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें नेत्र चिकित्सक आरके चतुर्वेदी, लैब टेक्नीशियन अलाउद्दीन अंसारी, एएनएम रूबी, स्टाफ नर्स रीता व स्वीपर किरन देवी मौके पर मौजूद नहीं मिलीं। उन्होंने डीएम से कार्रवाई की संस्तुति की। चिकित्साधिकारी श्रीप्रकाश ने बताया कि सीएचसी में तैनात डा. संतकुमार झा और स्वदेश कुमार लंबे अर्से से गैरहाजिर चल रहे हैं। इस दौरान टायलेट गंदे देख एसडीएम ने सफाइकर्मी रमेश, छोटेलाल व अनिल का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए चिकित्साधिकारी को दिए। निरीक्षण के दौरान पेट दर्द से तड़पते अनिल यादव ने बताया कि उसने महिला चिकित्सक कल्पना भारती से इलाज कराया था। उन्होंने सीएचसी में दवा उपलब्ध होने के बावजूद बाजार से खरीदने के लिए दवा लिख दी है। इस पर एसडीएम ने संविदा चिकित्सक को आड़े हाथ लेते हुए डीएम से कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें