फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे समय से पढ़ाने नहीं जा रहे प्रेरक

Wed, 29 Oct 2014 05:32 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बढ़पुर विकास खंड में साक्षर भारत मिशन के तहत तैनात प्रेरकों में से आठ कई महीनों से ग्राम लोक शिक्षा केंद्र में पढ़ाने नहीं जा रहे हैं। इसकी प्रधानाध्यापकों ने रिपोर्ट दी है। एक प्रेरक की संविदा समाप्ति के लिए ग्राम लोक शिक्षा समिति ने प्रस्ताव पास कर दिया है।
विज्ञापन

बढ़पुर विकास खंड की ग्राम सभा कुबेरपुरघाट की प्रेरक प्रेमलता व सत्यजीत कई महिनों से ग्राम लोक शिक्षा केंद्र पर नहीं आ रहे हैं। इसकी रिपोर्ट प्रधानाध्यापक मगनानंद अग्निहोत्री ने ब्लाक समन्वयक व प्रधान को दी थी। ग्राम लोक शिक्षा समिति के सदस्यों ने प्रेरक प्रेमलता की संविदा समाप्ति का प्रस्ताव पास कर जिला समन्वयक के पास भेज दिया है। ग्राम लोक शिक्षा केंद्र जिजुइया की प्रेरक राममूर्ति एक साल से नदारद चल रही हैं। आमिलपुर के प्रेरक प्रमोद कुमार, वीसलपुर तराई के प्रेरक दीप्ति देवी, बसेली की प्रेरक सीमा शाक्य, सतेन्द्र कुमार, जसमई की प्रेरक पूनम दुबे, गढ़ी ढिलावल के प्रेरक राजवीर सिंह भी कई महिनों से नदारद हैं। इनकी संविदा नवीनीकरण पत्रावली तैयार होकर अभी तक ब्लाक कार्यालय पर नहीं आई है। इस कारण इनके खिलाफ कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें