फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान पर कब्जे के विवाद में चली लाठियां

Sun, 05 Oct 2014 05:33 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मकान पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलीं। इस मारपीट में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने पांच लोगाें को शांतिभंग के आरोप में बंदी बनाया। उधर, बीबीगंज में दुकान मालिक ने दुकानदार का सामान सड़क पर फेंक दिया। पुलिस ने तीन का शांतिभंग में चालान कर दिया। अन्य घटना में महिला के साथ मारपीट कर फायरिंग की गई।
विज्ञापन

मोहल्ला सधवाड़ा निवासी जितेंद्र साध और प्रदीप के बीच मकान के कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। इसको लेकर आए दिन झगड़ा होता रहता था। बुधवार को दोनों में फिर से विवाद होने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जितेंद्र, उसके बेटे कुनाल, दूसरे पक्ष से प्रदीप उसके बेटे ईशान और साथी संजीव को शांतिभंग के आरोप में बंदी बनाया। इस घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए।
एक अन्य घटना में थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला दीवानमुबारिक निवासी इरशाद की दुकान मोहल्ला बीबीगंज में है। उसकी दुकान में इसी मोहल्ले के ही अहिबरन किराएदार थे। अहिबरन ने दुकान भतीजे सुरजीत को दे दी थी। सुरजीत ने जूता चप्पल की दुकान खोल ली थी। इरशाद का सुरजीत से दुकान को खाली कराने का विवाद चल रहा है। बुधवार को इरशाद अपने भाई रिजवान, इकबाल और मोहल्ले के ही शानू को लेकर दुकान पहुंचा। इन लोगों ने सारा सामान दुकान से बाहर फेंक दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों में नोकझोंक होने लगी। पुलिस ने सुरजीत, नरेश और दूसरे पक्ष के रिजवान को शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया।
विज्ञापन

उधर, थाना मऊदरवाजा के गांव अदिउली निवासी राजकुमारी पत्नी सुखवीर सिंह के घर 26 सितंबर को गांव के ही किशन और पप्पू घुस गए। इन्हाेंने महिला के साथ मारपीट कर दी। विरोध करने पर फायर कर दिया। इसमें वह बाल बाल बच गई। महिला ने थाने जाकर मामले की शिकायत की लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बुधवार को पीड़ित ने एएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। एएसपी ने एसओ को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। वहीं इसी थाना के गांव खतवापुर निवासी वीरेंद्र सिंह के खेत में चारा पड़ा था। गांव के ही उदयवीर ने उसके चारा में आग लगा दी। इससे उसका 15 हजार का नुकसान हो गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की। उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इस पर पीड़ित ने एएसपी रामभवन चौरसिया ने एसओ को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए।
अन्य मामले में गांव अमेठी जदीद निवासी हेमा पुत्री देशराज का खेत गांव चांदपुर में है। गांव चांदपुर निवासी पिंकू और गोलू बुधवार को खेत पर कब्जा करने जा पहुंचे। इसकी जानकारी पर हेमा पहुंची। उन्हाेंने इसका विरोध किया तो हमलावरों ने उसे पीट कर घायल कर दिया। किसी प्रकार हेमा वहां से भाग कर घर जा पहुंची। हमलावरों ने घर में घुस कर हेमा को फिर मारा पीटा। बचाने आई बहन सीमा और मां सुनीता को भी पीट दिया। घायलों ने बताया कि हमलावरों ने तमंचों की बटों से मारपीट कर उसे घायल किया। एक अन्य मामले में थाना मऊदरवाजा के गांव नौलखा निवासी आरती पत्नी शीशराम को पति ने मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने पिता के साथ आकर मामले की शिकायत थाना पुलिस से की। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। एक अन्य मामले में गांव बहादुरगंज तराई निवासी लालाराम को शांतिभंग के आरोप में बंदी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें