कायमगंज। जेसीज के ग्रुप डांस और गायन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। देर रात तक चले इस आयोजन में दर्शकों ने प्रतिभागियों का ताली बजाकर उत्साह बढ़ाया।
ग्रेटर जेसीज के तत्वावधान में चल रहे सतरंगी सप्ताह के दूसरे दिन सीपी सभागार में जेसी आशुतोष अग्रवाल व विमल गुप्ता के संयोजन में ग्रुप डांस और गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 11 ग्रुपों में मांडवी शाक्य, आरजू गंगवार, डीटूडी एकाडमी, सत्यप्रभा ग्रुप, कालिया दमन, मोनी, श्रेया मिश्रा, स्नेहा कौशल और शैलवी के ग्रुपों ने एक से एक आकर्षक डांस प्रस्तुत किए।
गायन प्रतियोगिता में गोपाल शर्मा, प्रज्ञा तिवारी, सुमित मिश्रा, करुणा शाक्य, मनीष कुमार गौतम, निष्ठा रस्तोगी, निकिता दुबे, ज्योति गुप्ता, प्रियदर्शनी राज, प्राथमिक राज, रीतिक गुप्ता तथा ऋषभ रस्तोगी ने गीत गाए। देर शाम तक चली प्रतियोगिता में निर्णायक संजय अग्रवाल, बीबी दास, वर्षा रस्तोगी, गुंजन अग्रवाल को विजेताओं का चयन करने में मशक्कत करनी पड़ी। ग्रुप डांस में क्रोकर्स ग्रुप ने प्रथम तथा सत्यप्रभा ग्रुप ने द्वितीय स्थान पाया जबकि गायन में सुमित मिश्रा ने प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्रथमिका राज और प्रज्ञा तिवारी ने प्राप्त किया।
इस दौरान संस्था के अध्यक्ष रोहित गुप्ता, सचिव प्रतीक राज कौशल, लक्ष्मी नरायन अग्रवाल, मनोज कौशल, पवन गुप्ता, दीपक राज अरोड़ा, संजय बंसल, शरद अग्रवाल, संजय अग्रवाल, उमेश गुप्ता, कुलदीप आर्य, अंकित अग्रवाल, विकास सेठ, रजत अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, आशू अरोड़ा, दीपा अग्रवाल, सपना गुप्ता, नीता बंसल, प्रिया सेठ, तृप्ति अग्रवाल आदि मौजूद रहे।