फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने मिड रोड पार्किंग की उठाई मांग

Tue, 20 May 2014 05:30 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सपाइयों ने शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए मिड रोड पार्किंग व्यवस्था लागू किए जाने की मांग जिलाधिकारी से की है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर कहा कि मिड रोड पार्किंग की व्यवस्था से शहरवासियों को जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिली थी।
विज्ञापन

सपाइयों ने कहा कि शहर में लागू मिड रोड पार्किंग व्यवस्था से जाम से निजात मिलना शुरू हुई थी। लेकिन प्रशासन ने कुछ लोगों के दबाव में आकर व्यवस्था समाप्त करा दी। इससे आए दिन शहर में जाम लगता है। प्रशासन ने लालसराय पानी टंकी के नीचे सब्जी विक्रेताओं को दुकान लगाने के निर्देश दिए थे । कुछ दिन तक तो निर्देशों का पालन हुआ बाद में ध्वस्त हो गया। इसके चलते लालदरवाजा, लासराय पानी टंकी सड़क किनारे सब्जी विक्रेताओं का कब्जा है। इसके चलते जाम लगता है। नो इंट्री के बावजूद बड़े वाहन शहर के अंदर प्रवेश कर जाते हैं लेकिन ट्रैफिक पुलिस कोई ध्यान नहीं देती। इससे भी जाम की समस्या बनती है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि शहर को जाम की समस्या से निजात दिलवाई जाए। ज्ञापन देने वालों में सपा जिला सचिव अंबरीश गुप्ता, सचिन गुप्ता, मनोज गुप्ता, रानी गुप्ता और पंकज गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें