फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने छापा मार दो को उठाया

Fri, 28 Mar 2014 05:32 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सिपाही के साथ हुई जहरखुरानी के मामले में दिल्ली पुलिस ने मऊदरवाजा क्षेत्र में छापा मार कर दो लोगों को हिरासत में लेकर मोबाइल बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद एक को छोड़ दिया, जबकि दूसरे से पूछताछ हो रही है।
विज्ञापन

दिल्ली के केशवपुरम थाने के सिपाही कौशलमीना के साथ कुछ समय पहले दिल्ली के कश्मीरीगेट इलाके में बस में सफर के दौरान जहरखुरानी हुई थी। सिपाही ने कश्मीरीगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की विवेचना कर रहे दरोगा पवन कुमार ने सिपाही के नंबर को सर्विलांस पर लगाया। लोकेशन शहर के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला बीबीगंज मिला। इस पर दिल्ली पुलिस मऊदरवाजा थाने में पहुंची। यहां पर स्थानीय पुलिस का सहयोग लेकर बीबीगंज में छापा मारा। यहां से पुलिस गौरव को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुुलिस ने मोबाइल बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान गौरव ने बताया कि वह मोबाइल उसने मोहल्ला भीकमपुरा निवासी सिराज से खरीदा था। इस पर पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया। सिराज ने पुलिस को बताया कि दिल्ली के रहने वाले मोहसिन ने उसे बेचने के लिए दिया था। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी करने के साथ ही गिरोह के सदस्यों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें