फर्रुखाबाद। ग्राम पंचायत स्तर पर प्रिया साफ्टवेयर पर फिडिंग न किए जाने में 12 ग्राम विकास अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की संतुति जिला पंचायत राज अधिकारी ने कर दी है। उन्होंने डीडीओ को कार्रवाई किए जाने का पत्र लिखा है।
ग्राम पंचायत स्तर के कार्याें को ऑनलाइन किए जाने को प्रिया साफ्टवेयर पर फीडिंग किए जाने का कार्य वर्ष 2012-13 में प्रारंभ हुआ था। वह अभी तक अधूरा पड़ा है। इसको पूरा किए जाने के लिए 22 अगस्त से लगातार सीडीओ और डीपीआरओ ने निर्देश दिए। 20 दिसंबर अंतिम तिथि निकल जाने के बाद भी फीडिंग का कार्य पूरा नहीं हुआ। इसकी रिपोर्ट आने पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी अजय द्विवेदी, प्रदीप दीक्षित, प्रमोद शुक्ला, अशोक यादव, आलोक त्रिवेदी, ओम प्रकाश, प्रदीप कुमार यादव, राकेश गंगवार, विवेक कुमार, राजीव सुमन, प्रशांत कटियार, अरूण मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को जिला विकास अधिकारी को पत्र लिखा है। इसमें प्रिया साफ्टवेयर पर फीडिंग का कार्य आदेश के बाद भी अंतिम तिथि तक पूरा न किए जाने का उल्लेख किया है। उन्होंने इन ग्राम विकास अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की संतुति की है।