कमालगंज। ब्लाक क्षेत्र के गांव कड़हर में बुधवार को ग्रामीण पतेल काटने गए थे। इस दौरान ग्रामीणों को सात-आठ फीट का मगरमच्छ का बच्चा दिखाई दिया। ग्रामीणों ने मगरमच्छ के बच्चे को रस्सी से बांध लिया और घसीटते हुए गांव ले गए। यहां उन्होंने उसे तालाब में रस्सी समेत छोड़ दिया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने वन विभाग के अफसरों को सूचना दी। सूचना पर क्षेत्रीय वन अधिकारी बिहारीलाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मगरमच्छ को बाहर निकलवाया और रामगंगा में ले जाकर छुड़वा दिया।