फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन सर्दी ने कंपाया, ठिठुरा सूरज

Tue, 24 Dec 2013 05:45 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कश्मीर एवं उत्तरी इलाके में हो रही बर्फबारी का असर सोमवार को फर्रुखाबाद में भी दिखाई पड़ा। दो दिन हल्के कोहरे के बाद सोमवार को घना कोहरा छा गया। दिनभर सूर्य के दर्शन तक नहीं हुए। सोमवार अब तक का सबसे सर्द दिन रहा। पारा न्यूनतम आठ एवं अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन

कोहरे का असर दो दिन से बना हुआ है, लेकिन रविवार रात को घना कोहरा छा गया। सोमवार की सुबह करीब 11 बजे तक करीब 10 फीट दूर दिखना भी मुश्किल था। सड़क पर निकले वाहन रेंगते हुए फाग लाइट के सहारे चले। करीब 12 बजे कोहरे में कुछ कमी जरूर हुई, लेकिन सूर्य देवता के दिन भर दर्शन नहीं हो सके। दुपहिया वाहन चालकों को हवाओं से बचने के लिए ऊनी कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। घरों में सर्दी के मारे लोग रजाई में दुबके रहे। कृषि वैज्ञानिक के मुताबिक मौसम विभाग की ओर से अभी तीन दिन तक घने कोहरा रहने के संकेत मिले हैं।

घातक हो सकती है यह सर्दी
धुंध व कोहरे का प्रकोप शुरू होने के बाद लोगों के बीमार होने की संभावना बढ़ गई है। कोल्ड डायरिया के साथ ही जुकाम, बुखार, निमोनिया के हमले तेज हो सकते हैं। फिजीशयन डा. केएम द्विवेदी के मुताबिक सर्दी से बचने के ये उपाय अपनाना जरूरी है--
विज्ञापन

- बच्चों को निमोनिया एवं कोल्ड डायरिया से बचाने के लिए उन्हें ठंडे पानी में ज्यादा देर न रहने दें। गर्म कपड़े पहनाएं। किसी तरह की दिक्कत दिखने पर तुरंत चिकित्सक से सलाह लें।
- बुजुर्ग एवं सांस से पीड़ित लोगों के लिए यह कोहरा काफी दिक्कत देता है। ऐसे में वे नंगे पांव घूमने से बचें। पूरी शरीर को गर्म कपड़े से ढक कर रखें। ठंडी चीजों का सेवन न करें।
- दिन भर कोहरा एवं धुंध होने से गर्भवती महिलाओं को खासतौर पर ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि निमोनिया होने पर इसका सीधा असर बच्चे पर पड़ता है। गर्भवती महिलाएं संतुलित आहार लें। फ्रिज में रखी चीजों का सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें