फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी हस्ताक्षर से पैसे निकालने में नोटिस

Tue, 24 Dec 2013 05:45 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा कमालगंज से फर्जी हस्ताक्षर से 1.80 लाख रुपये निकाले जाने के मामले में क्षेत्रीय प्रबंधक ने शाखा प्रबंधक सहित पांच लोगों को नोटिस जारी किया है। वहीं खाताधारक बैंक काचक्कर काट रहा है।
विज्ञापन

आर्यावर्त ग्रामीण बैंक कमालगंज शाखा में गांव धारा नगला निवासी रघुवीर यादव का खाता है। 7 से 12 अगस्त 2013 के बीच तक उनके खाते से फर्जी तरीके से 1.80 लाख रुपये निकाल लिए गए थे। इस मामले की जांच उच्चाधिकारी कर रहे हैं। एक हफ्ते पहले लखनऊ से आई जांच रिपोर्ट में विड्राल पर किए गए हस्ताक्षर से रघुवीर यादव के हस्ताक्षर का मिलान नहीं पाया गया, लेकिन इसके बावजूद रघुवीर के खाते से फर्जी तरीके से निकाले गए 1.80 लाख रुपये ट्रांसफर नहीं किए गए। पीड़ित रघुवीर का आरोप है कि बैंक के चक्कर लगा-लगाकर वह थक चुके हैं। बैंक कर्मचारी ठीक से बात तक नहीं करते हैं। हर बार जांच के नाम पर कोई न कोई नया बहाना बताया जा रहा है। कहा कि शीघ्र ही उनके पैसे न मिले तो वह इसकी शिकायत आला अफसरों से करेंगे। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक फर्रुखाबाद आईपी सिंह ने बताया कि एक्सपर्ट रिपोर्ट के आधार पर आर्यावर्त ग्रामीण बैंक कमालगंज शाखा के प्रबंधक आरएस रस्तोगी, अजीत कुमार, पंकज शंखवार, कैशियर दीप सिंह और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संजीव कुमार को मेमो जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रघुवीर यादव के खाते से निकाले गए 1.80 लाख रुपये उनके खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें