फर्रुखाबाद। जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद पर विपनेश सक्सेना ने दो बार अध्यक्ष रहे विश्राम सिंह यादव को 58 मतों से पराजित किया। महासचिव पद पर संजीव पारिया का रुतबा बरकरार रहा। वह चौथी बार महासचिव चुने गए हैं। जीत के बाद समर्थकाें ने जमकर डांस किया। विजेताआें क ो फूलमालाओं से लाद दिया गया।
मंगलवार को मतदान कराया गया था, जिसमें 1535 में से 1443 वकीलाें ने वोट डाले थे। बुधवार शाम तक चली वोटों की गिनती में अध्यक्ष पद पर विपनेश सक्सेना को 540 वोट मिले। विश्राम सिंह यादव 482 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे। उपाध्यक्ष पद पर शशिभूषण दीक्षित ने महेश चंद्र गुप्ता को हराया। शशिभूषण को 535 व महेश चंद्र को 369 वोट हासिल हुए। पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए सीधा मुकाबला था। धर्मवीर गौतम ने 745 वोट लेकर जगवीर सिंह कुशवाहा को हरा दिया। जगवीर सिंह को 525 वोट मिले।
महासचिव पद के लिए भी आमने -सामने का मुकाबला था। संजीव पारिया ने 408 वोटाें से नरेश चंद्र यादव को पराजित किया। संयुक्त सचिव पद पर गौतम सिंह वर्मा जीते। इन्हाेंने 386 वोट लेकर विनोद पांडेय को हराया। विनोद पांडे को 375 वोट मिले हैं। कोषाध्यक्ष पद पर सुनील कुमार दिवाकर ने कब्जा किया। सुनील के हिस्से में 780 वोट आए। अजय कटियार 302 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे। आडिटर पद पर धीरेंद्र मिश्रा विजयी रहे। इन्हाेंने 635 वोट पाकर धीरज प्रकाश द्विवेदी को हराया। धीरज को 618 वोट मिले हैं।