फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद स्टेशन पर बनेगा फूड प्लाजा

Thu, 24 Jan 2013 05:31 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। अब यात्रियों को खान-पान की वस्तुओं के लिए रेलवे स्टेशन के बाहर नहीं जाना होगा। माडल रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद में शीघ्र ही फ्रूट प्लाजा खोला जाएगा। बुधवार को फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने आए मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर उमेश सिंह ने मातहतों को फूड प्लाजा का निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीआरएम उमेश सिंह दोपहर करीब 1.45 बजे विशेष सैलून से प्लेटफार्म दो पर उतरे। यहां से वह पार्सल घर के पास वाले मार्ग पर पहुंचे। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक से पूछा कि इस रास्ते से किन लोगों का आना-जाना होता है। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि पास में ही स्थित गांव के लोग इस रास्ते से आते-जाते हैं। इस पर कुछ लोगों ने डीआरएम से शिकायत की कि बाइकें भी इसी मार्ग से निकाली जाती हैं। डीआरएम ने मार्ग को बंद करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पुराने रेलवे स्टेशन के बंद पड़े हाल को देखा। डीआरएम ने यहां वेटिंग रूम बनाने का सुझाव रखा तो मातहतों ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि इससे यात्रियों को कोई लाभ नहीं होगा।
इसके बाद डीआरएम ने नए रेलवे स्टेशन का मुआयना किया। जगह देखकर बोले कि यहां तो काफी कुछ बनवाया जा सकता है। डीआरएम ने नए रेलवे स्टेशन के पास खाली पड़ी जगह पर पार्किंग का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि फ्रूट पार्किंग का प्राइवेट ठेका उठाकर पुराने रेलवे स्टेशन के भवन को भी तुड़वाकर इसी जगह में मिला लिया जाए। उन्होंने कार पार्किंग स्थल भी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि एक टिनशेड भी बनवाया जाए, जिससे ठेकेदार टिनशेड के नीचे बैठकर पर्चियां काट सकें। इसके बाद उन्होंने टिकट घर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सीनियर डीसीएम असित भाटिया, जवाहर राम, पीके झा, सीनियर डीएसटी पीके सिंह, स्टेशन मास्टर जयप्रकाश श्रीवास आदि मौजूद रहे। डीआरएम शाम 4 बजे यहां से रवाना हो गए।
विज्ञापन


इंट्री व निकासी गेट होंगे अलग-अलग
फर्रुखाबाद। डीआरएम उमेश सिंह ने निर्देश दिया कि इंट्री और निकासी गेट अलग-अलग बनवाए जाएं, जिससे यात्रियों को आवागमन में दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि इसके लिए नए रेलवे स्टेशन के निकट बने स्विच रूम के पास से इंट्री गेट बनाया जाए और अभी जहां से इंट्री हो रही है, उसे निकासी गेट कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि इंट्री गेट के पास पड़ने वाले लाइट के खंभे को हटवा दिया जाए।

जल्द ही लगेंगी हाईमास्ट लाइट
फर्रुखाबाद। डीआरएम ने कहा कि रेलवे स्टेशन परिसर में शीघ्र ही हाईमास्ट लाइट लगवाई जाएं, जिससे रात को स्टेशन पर भरपूर रोशनी रहे।

डीआरएम के सामने ही लग गया जाम
फर्रुखाबाद। डीआरएम जिस समय रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर मातहतों को दिशा-निर्देश दे रहे थे, उसी दौरान रेलवे स्टेशन गेट के बाहर टेंपो के खड़े होने से जाम लग गया।

दीवारों पर पुते इश्तहार देख नाराज
कायमगंज। डीआरएम ने स्टेशन की दीवारों पर छात्र संघ चुनाव के दावेदारों की पेंटिंग देख नाराजगी जताई। उन्होंने स्टेशन मास्टर को दावेदारों को नोटिस जारी कर एफआईआर दर्ज कराने के निर्र्देश दिए।
स्पेशल ट्रेन से स्टेशन पर पहुंचे डीआरएम उमेश सिंह, सब सीनियर डीआरएम आशीष भाटिया व एसएसएम एसके मलिक ने स्टेशन का निरीक्षण किया। डीआरएम ने परिसर में बने शौचालय खुलवाए और स्नानघरों को बंद करवाया। साथ ही प्लेट फार्म के टूटे फर्श व बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें