फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहीर खान इलेविन ने जीती ट्राफी

Fri, 14 Dec 2012 05:30 AM IST
Farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चर्च ग्राउंड में हुए एफसीएल टू क्रिकेट टूर्नामेंट के अंडर 19 के फाइनल मैच में जहीर खान इलेविन ने गौतम गंभीर इलेविन को दो विकेट से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। अदनान को मैन आफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

गुरूवार को चर्च ग्राउंड पर पहुंचे मुख्य अतिथि डा. जितेंद्र सिंह यादव ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू करवाया। गौतम गंभीर टीम के कप्तान अमान आकिल खां ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने सात विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 126 रन बनाए। राजर्षि त्रिपाठी ने 39, आकिल ने 29, सिमरन ने 20 रनों की पारी खेली। जहीर खान इलेविन के गेंदबाज अदनान ने पांच विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जहीर खान इलेविन की टीम एक समय 15 ओवर में पांच विकेट खोकर 100 रन बनाते हुए बड़े ही आराम से लक्ष्य की ओर बढ़ रही थी। मैदान पर डटे क्षितिज मौर्य के 42 रनों पर आउट होती ही टीम लड़खड़ाने लगी। जल्द ही दो विकेट और हो गए। लेकिन मोहित ने तेजी से रन बनाते हुए तीन गेंद शेष रहते ही टीम को दो विकेट से जीत दिला दी। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम के कप्तान अमित कुमार को ट्राफी भेंट की। इसके बाद उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया। अंपायरिंग प्रमोद शुक्ला, वर्षा निरंकारी ने की और स्कोरर पुष्कर मिश्रा रहे। इस मौके पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव मोहनलाल अग्रवाल, शशी आदि मौजूद रहे। सचिव ने बताया कि अगले साल होने वाले एफसीएल थ्री क्रिकेट टूर्नामेंट में खिलाड़ियों की आयु सीमा तीन साल और बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें