फर्रुखाबाद। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिन बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से पुन्नी शुक्ला के नेतृत्व में शहर के मोहल्ला नीवाचुवत शिव मंदिर पर नेहरू का 123वां जन्मदिन मनाया गया। पुन्नी शुक्ला ने कहा कि नेहरू ने अपने कार्यों के जरिए आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में ख्याति हासिल की। सभी कांग्रेसियों की जिम्मेदारी है कि वे नेहरू के बताए मार्ग पर चलते हुए देश के विकास में सहयोग करें। इस अवसर पर विनोद गुप्ता, कन्हैया लाल बाथम, अभिषेक सारस्वत, राधाकृष्ण शर्मा, वसीमुज्जमा, वाहिद अली, मोहित गुप्ता, वसीम अंसारी, प्रभात कटियार, रमेश चंद्र मिश्रा, दीपू त्रिपाठी, संतोष कन्नौजिया, श्याम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोवरन सिंह गंगवार ने की एवं संचालन डा. पी सक्सेना ने किया।