फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल प्रबंध समिति में 99 प्रतिनिधि निर्विरोध

Mon, 23 Mar 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी मिल प्रबंध समिति के 99 प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित  हो गए हैं। सोमवार को  निर्वाचन अधिकारी एसडीएम ने निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों को प्रमाणपत्र दिए। चीनी मिल प्रबंध समिति के चुनाव के लिए सौ वार्ड हैं। इनमें से 99 वार्डों से प्रतिनिधि पद के लिए नामांकन दाखिल किए गए थे। सभी वार्डों से इकलौते नामांकन दाखिल हुए थे। एक वार्ड पर नामांकन नहीं हुआ था।
विज्ञापन


सोमवार को  निर्वाचन अधिकारी एसडीएम बीडी वर्मा ने सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर प्रमाण पत्र दिए।  इन प्रतिनिधियों में सपा नेता रामप्रकाश यादव कल्लू की जिला पंचायत सदस्य पत्नी गुड्डी यादव के अलावा अलीगंज विधायक रामेश्वर सिंह यादव के भाई रामनाथ यादव, पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव, पूर्व उपसभापति जगदीश नरायन गंगवार, अशर्फी देवी, पूर्व निदेशक राम सिंह, रामोतार आदि  हैं।

एसडीएम बीडी वर्मा ने बताया कि चयनित प्रतिनिधि अब 12 निदेशकों का चुनाव करेंगे। इसके लिए 29 मार्च को पर्चों की बिक्री होगी । 30 को नामांकन दाखिल किए जाएंगे। उन्हाेंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर 8 अप्रैल को चुनाव कराया जाएगा।  9 अप्रैल को उपसभापति का चुनाव होगा। इस दौरान महाप्रबंधक डीके सक्सेना, विजय सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें