फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 95 विद्यालयों में ऊपर से निकलीं बिजली की लाइनें

Wed, 05 Nov 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-19 प्राथमिक विद्यालय नया गनीपुर के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/कायमगंज। ग्राम कुबेरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम में सोमवार को बिजली का तार टूटकर गिरने के बाद भी जिम्मेदार बेखबर हैं। वहीं बच्चे भयभीत हैं।
विज्ञापन

उधर, जनपद में ऐेसे 95 विद्यालय हैं जहां परिसर में ऊपर से बिजली की लाइनें गुजरी हैं। मगर अभी तक इन्हें हटवाया नहीं जा सका है।
ग्राम कुबेरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम में कुल 44 छात्र पंजीकृत हैं। इनमें से सोमवार को 41 उपस्थित थे, लेकिन मंगलवार को संख्या घटकर 36 रह गई। प्रधानाध्यापक ने बताया कि बच्चे अब विद्यालय आने से घबराने लगे हैं। तार गिरने पर प्रधानाध्यापक अमित भारती की सतर्कता से सभी बच्चे सुरक्षित रहे।
इसी तरह गांव पितौरा के कन्या प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में भवन के ऊपर से बंच केबल गुजरी है। प्रधानाध्यापक सरिता चौहान ने बताया कि बच्चे उसके नीचे जाने से डरते हैं। पहले खुले तार थे, शिकायतों के बाद बंच केबल डाली गई, लेकिन इसे हटाने के लिए कई बार पत्र दिए जा चुके हैं। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से खतरनाक लाइनों को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

प्रभारी बीएसए डॉ. अनुपम अवस्थी ने बताया कि जिन विद्यालयों के ऊपर से बिजली के तार गुजरे हैं, उसका एस्टीमेट बनाकर विभाग को जल्द ही भेजा जाएगा। बजट स्वीकृत होने पर सूची बिजली विभाग को भिजवा दी जाएगी।

केस - एक
सालों से हाईटेंशन लाइन गुजरी
जवाहर लाल नेहरू मांटेसरी स्कूल में सालों से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। प्रधानाध्यापक दीप्ति वर्मा ने बताया कि स्कूल के ऊपर से बिजली लाइन गुजरे होने की जानकारी दे चुकी हैं। पता चला है कि लाइन हटवाए जाने का एस्टीमेट विभाग को भिजवा भी दिया गया है।
केस - दो
जानकारी दे दी गई
ब्लॉक नवाबगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नया गनीपुर में हाईटेंशन लाइन गुजरी है। प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार पाल ने बताया कि लगभग नौ सालों से बिजली लाइन गुजरी है। विभाग को जानकारी दे दी गई है। मगर अभी तक तार हटवाए नहीं गए हैं।

केस - तीन
मुख्य गेट से गुजरी लाइन
उच्च प्राथमिक विद्यालय रोहिला में हाईटेंशन व एलटी लाइनें गुजरी हैं। प्रभारी प्रधानाध्यापक महेंद्र यादव ने बताया कि हाईटेंशन लाइन स्कूल के पिछले हिस्से व एलटी लाइन स्कूल के मुख्य गेट से गुजरी है। इसकी सूचना अधिकारियों को दे दी गई है।

केस - चार
परिसर में ट्रांसफार्मर रखा
संविलियन विद्यालय बेलासरायगजा के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। इसके साथ ही विद्यालय परिसर में ट्रांसफार्मर भी रखा है। प्रधानाध्यापक नीलेंद्र गंगवार ने बताया कि ट्रासंफार्मर हटवाए जाने की शिकायत कई बार अधिकारियों से कर चुके हैं। (संवाद)

यहां विद्यालयों के ऊपर से गुजरी बिजली लाइन
ब्लॉक - विद्यालय
राजेपुर - 31
शमसाबाद - 12
कमालगंज - 16
नवाबगंज - 13
मोहम्मदाबाद - 18
नगर क्षेत्र - 05
कुल विद्यालय - 95
जून 2025 में 21 परिषदीय विद्यालयों के ऊपर से गुजरीं बिजली की लाइनें बदली गई थीं। बेसिक शिक्षा विभाग जैसे ही बजट उपलब्ध कराएगा तो बचे हुए स्कूलों की भी लाइनें बदलवा दी जाएंगी।
-अजय कुमार, अधीक्षण अभियंता बिजली निगम
बंच केबल टूटकर स्कूल में गिरी

अमृतपुर। जूनियर हाईस्कूल बिरसिंहपुर विद्यालय की दीवार से सटकर बंच (बिजली) लाइन एक मोबाइल टावर के लिए गई है। मंगलवार दोपहर करीब 3.15 बजे बंच केबल जलकर स्कूल के अंदर व बाहर जमीन पर गिर गई। गनीमत रही कि उस समय बच्चों की छुट्टी हो चुकी थी। ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक नीलम राठौर को सूचना दी। प्रधानाध्यापक ने जेई को जानकारी दी। जेई शिवम तिवारी ने लाइन बंद करवाई और लाइनमैन को भेजकर केबल ठीक करवाई। जेई ने बताया कि ओवरलोड के चलते बंच केबल जली थी। केबल को स्कूल से दूर कराया जाएगा। (संवाद)

फोटो-19 प्राथमिक विद्यालय नया गनीपुर के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन। संवाद

फोटो-19 प्राथमिक विद्यालय नया गनीपुर के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन। संवाद

फोटो-19 प्राथमिक विद्यालय नया गनीपुर के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें