फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: राष्ट्र रक्षा की शपथ लेकर 928 अग्निवीर सेना में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राष्ट्र रक्षा की शपथ लेकर 928 अग्निवीर सेना में शामिल हो गए। ब्रिगेडियर ने परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। परेड का नेतृत्व अग्निवीर दिनेश गुर्जर ने किया। प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अग्निवीरों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को राजपूत रेजीमेंटल सेंटर के करियप्पा परेड मैदान पर पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। मैदान को सेना के झंडों से सजाया गया। परेड मैदान के एक ओर अग्निवीरों के परिजन और दूसरी और सैन्य अधिकारी परेड देखने के लिए बैठे थे।
सबसे पहले एडज्यूटेंट मेजर मुकुल कुमार ने परेड की सलामी ली। ट्रेनिंग बटालियन सीओ कर्नल वाईआर सिद्दी के बाद सलामी मंच पर पहुंचे कमांडेंट ब्रिगेडियर हरमिंदर सिंह संधू ने परेड का निरीक्षण किया। आठ टोलियों में बंटे जवानों ने सधे कदमों से कदमताल की। परेड सलामी मंच के सामने से गुजरी तो सभी ने तालियां बजाकर उनकी हौसलाअफ्जाई की।
विज्ञापन

अग्निवीरों से ब्रिगेडियर ने कहा कि रेजिमेंट का ध्येय विजय या वीरगति है। सभी जवानों को पहले देश की सुरक्षा, रेजिमेंट का स्वाभिमान और उसके बाद स्वयं की देखभाल करना है। कहा कि रेजिमेंट का इतिहास स्वर्णिम रहा है। वर्ष 1857 से लेकर अब तक सभी लड़ाइयों में रेजिमेंट के जवानों ने अपने अदम्य युद्ध कौशल का परिचय देकर दुश्मन के दांत खट्टे किए हैं।
भारतीय सेना की उत्कृष्ट रेजिमेंट में राजपूत रेजिमेंट शुमार है। उन्होंने 31 सप्ताह के कड़े प्रशिक्षण के बाद इस मुकाम पर पहुंचने पर अग्निवीरों को बधाई दी। कहा कि आम नागरिक से अब आप एक कुशल योद्धा बन गए हैं। आपको अपने शरीर और आत्मा से हमेशा युद्ध के लिए तैयार रहना होगा।

ट्रेनिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अग्निवीर सम्मानित

31 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के बाद दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अग्निवीरों को ब्रिगेडियर हरमिंदर सिंह संधू ने मेडल देकर सम्मानित किया। ट्रेनिंग में मेरिट के आधार पर ओवर आल बेस्ट रहे अग्निवीर लक्ष्य गुर्जर, दूसरे स्थान पर रहे प्रयास गुर्जर और तीसरे स्थान पाने वाले तथा डि्रल में बेस्ट अग्निवीर दिनेश गुर्जर को मेडल देकर सम्मानित किया।

अग्निवीरों के माता-पिता को दिया गौरव पदक



ब्रिगेडियर एचएस संधू ने अग्निवीरों के माता- पिता व परिजनों को गौरव पदक देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी माताएं धन्य होतीं हैं, जो अपने कलेजे के टुकड़ों को देश की सेवा के लिए भेजतीं हैं। सभी को अपने परिवार से एक-एक सदस्य को देश के लिए तैयार करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से सेना में भर्ती होने की अपील की। जिला लखीमपुर खीरी से आए अग्निवीर के परिजनों के साथ फोटो खिंचवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें