फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चेकिंग करने को घर में घुसी टीम को महिलाओं ने खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बिजली चेकिंग करने घर में घुसी टीम वीडियोग्राफी करने लगी। इसका घर की महिलाओं ने विरोध किया और टीम को खदेड़ दिया। टीम के सदस्यों पर बिना बताए वीडियो बनाने और अभद्रता करने का आरोप लगाया। टीम के सदस्य वहां से भाग कर खंड कार्यालय भोलेपुर पहुंचे और महिला के तहरीर देने की जानकारी कोतवाली से करते रहे।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के गांव नरायनपुर में टीजीटू गोपाल मिश्रा के साथ तीन महिला कर्मी और लाइनमैन बिजली चोरी चेक करने गए। गोपाल मिश्रा नरायनपुर में मीटर की केबल चेक कर रहे थे तभी उनकी टीम की महिला कर्मियों और लाइनमैन ने एक घर के बाहर तारों का जाल देखा और दरवाजा खटकाकर खुलवाया। दरवाजा खुलते ही टीम की महिला कर्मी व लाइनमैन घर में घुस गए और मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। यह देखकर घर की महिलाओं ने विरोध किया तो विवाद शुरू हो गया। इससे गुस्साईं घर की महिलाएं टीम के सदस्यों को खरीखोटी सुनाने लगी। तभी टीजीटू भी वहां पहुंच गए।

महिलाओं ने टीम के सदस्यों को घर के बाहर खदेड़ दिया। उन पर घर में घुस कर अभद्रता करने और बिना बताए वीडियोग्राफी करने का आरोप लगाया है। घर की महिलाओं ने थाने में तहरीर देने की बात कही तो शाम तक टीम के सदस्य शहर कोतवाली में तहरीर आने की जानकारी करते रहे। एक्सईएन शहर पंकज अग्रवाल ने बताया कि वह डीएम की मीटिंग में हैं। इस संबंध में जानकारी नहीं है। टीम के सदस्यों से इस संबंध में जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें