फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: समैचीपुर तराई में हो गया 909 घन मीटर का खनन

Tue, 11 Jun 2024 10:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद । समैचीपुर तराई में 909 घन मीटर मिट्टी का अवैध खनन हो गया है। यह बात तब उजागर हुई जब खनन कर ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई। खनन अधिकारी ने ट्रैक्टर मालिक सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज कर दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम कायमगंज ने खनन अधिकारी संजय प्रताप को सूचना दी कि शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव समैचीपुर तराई में मिट्टी का अवैध खनन हो रहा है। सूचना पर खनन अधिकारी ने पुलिस बल के साथ मौके पर दबिश दी। गांव में मिट्टी का खनन कर ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई। चालक खनन के संबंध में कोई प्रपत्र नहीं दिखा पाया।
पकड़े गए ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने में खड़ा करवा दिया गया। खनन स्थल पर जांच की गई तो पता चला कि मौके पर 909 घन मीटर मिट्टी का खनन किया जा चुका है। हैरत की बात है कि मिट्टी का अवैध खनन होता रहा और पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। ऐसे में यह भी संभव नहीं है कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से 909 घन मीटर मिट्टी का खनन नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

खनन अधिकारी संजय प्रताप ने कायमगंज रेलवे रोड न्यू कालोनी निवासी ट्रैक्टर ट्रॉली मालिक मनोज कुमार, शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला सेठ निवासी चालक देवा, गांव कासिमपुर तराई निवासी किसान पातीराम के खिलाफ अवैध रूप से मिट्टी का खनन करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें