फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल न बांटने में नौ प्रधानाध्यापकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मध्याह्न भोजन योजना के तहत नौनिहालों को फल न बांटने के मामले में नौ विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन में स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


मध्याह्न भोजन योजना के तहत बच्चों को फल बांटे जाते हैं। बीएसए रामसिंह ने चार फरवरी को फल वितरण की सभी बीईओ व एनपीआरसी से विद्यालयों की जांच कराई थी।

इस जांच में मोहम्मदाबाद क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मानपुर, राजेपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जमापुर, प्राथमिक विद्यालय खानपुर, प्राथमिक विद्यालय महेशपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय गांधी, प्राथमिक विद्यालय कुइंया, पूर्व माध्यमिक विद्यालय इमादपुर सोमवंशी, शमसाबाद क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बांसखेड़ा और प्राथमिक विद्यालय चौरसिया मझोला में फल नहीं बांटे गए थे। इन सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को बीएसए ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें