फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में महिला के साथ मिले युवक को पुलिस ने छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर (फर्रुखाबाद)। क्षेत्र के गौटिया गांव के पास रविवार को नशे की हालत में मिले युवक को हिरासत में लेकर महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला के बयान के बाद पुलिस ने युवक को छोड़ दिया।
विज्ञापन


जनपद शाहजहांपुर थाना अल्लाहगंज क्षेत्र के किराया गांव निवासी वेदप्रकाश को राजेपुर क्षेत्र के गौटिया गांव के पास नशे की हालत में बेहोश महिला के साथ मिलने पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया था। महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। होश आने पर उसने उपनिरीक्षक रवींद्र सिंह को जानकारी दी कि वह रामनगरिया मेला देखने आई थी। वहां उसने भैरव बाबा मंदिर पर प्रसाद में शराब का सेवन कर लिया। इससे वह नशे में हो गई थी।

वह वेद प्रकाश के साथ अपनी रिश्तेदारी बमियारी आ रही थी। गौटिया के पास वह बाइक पर बैठने में असमर्थ हो गयी। तब उसका साथी शिवराज खबर करने घर चला गया। वेदप्रकाश पर आरोप सिद्ध न होने से पुलिस ने उसे पिता विश्राम के सुपुर्द कर दिया। विश्राम ने बताया वेदप्रकाश की शादी हो चुकी है। उसके चार बच्चे भी हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें