फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 812 लघु और 27 एनआई एक्ट के मामले राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए चिह्नित

विज्ञापन
बैठक में निर्देश देते लोक अदालत के नोडल अधिकारी अभिनीतम उपाध्याय। - फोटो : स्रोत : कोर्ट
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए गुरुवार को हुई बैठक में निस्तारण के लिए 812 लघु आपराधिक मामले और 27 एनआई एक्ट (चेक बाउंस) के मामले चिह्नित किए गए।
विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक कचहरी परिसर स्थित एडीआर भवन में हुई। अध्यक्षता कर रहे अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत अभिनीतम उपाध्याय ने कहा कि अदालतों का बोझ कम करने और वादकारियों को सुलह, समझौते के आधार पर न्याय दिलाने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 सितंबर को होगा।

कहा कि लोक अदालत को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा मामलों को चिह्नित कर इसमें शामिल कराएं। संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संजय कुमार ने किया। बताया कि अभी तक 812 लघु आपराधिक वाद के अलावा 138 एनआई एक्ट के 27 मामले लोक अदालत में निस्तारण के लिए चिह्नित किए जा चुके हैं। बैठक में सीजेएम घनश्याम शुक्ला, प्रीतिमाला चतुर्वेदी, ज्ञानेंद्र कुमार, जयवीर सिंह, युगुल शंभू, ओमश्री चौरसिया, मुस्कान, प्रशांत कौशिक, हिमांशु नौटियाल, गुल्फसा, श्वेता कश्यप, शोभा रानी, दीपिका रानी, शिवानी सिंह, बलवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें