फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों को बिजली से रोशन करने को पड़ने लगी केबल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोकसभा सामान्य निर्वाचन में बूथों को बिजली से रोशन करने के लिए केबल डलवाने का काम शुरू हो गया है। यह केबल विभागीय अधिकारियों ने स्टोर से मेंटीनेंस एंड रिपेयरिंग मद से उठानी शुरू कर दी है। जल्द ही सभी बूथों पर केबल डाल कर बिजली पहुंचा दी जाएगी।
विज्ञापन


लोकसभा सामान्य निर्वाचन के लिए बेसिक शिक्षा विभाग, इंटर कालेज और डिग्री कालेज में बूथ हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के करीब 1500 विद्यालयों में बूथ बनाए गए हैं। इनमें करीब 300 विद्यालयों में बिजली का कनेक्शन है। इसके अलावा अन्य बूथों पर बिजली कनेक्शन नहीं है। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने सभी बूथों पर प्रकाश व्यवस्था किए जाने का आदेश एक्सईएन विद्युत को दिया था।

एक्सईएन ग्रामीण फर्रुखाबाद रमेश चंद्र के निर्देश पर अवर अभियंता वेद प्रकाश भारती ने साढ़े सात किलोमीटर, अवर अभियंता सतेंद्र कुमार और अवर अभियंता रंगलाल पाल ने आठ-आठ किलोमीटर केबल मेंटीनेंस एंड रिपेयरिंग मद से उठाने को स्टोर में एस्टीमेट जमा कर दिया। वेद प्रकाश भारती ने स्टोर से केबल उठाकर बूथों पर डलवाने का काम शुरू कर दिया है। कायमगंज खंड कार्यालय क्षेत्र में करीब सवा सौ विद्यालयों में बूथ हैं। एक्सईएन कायमगंज जीएस कशेरवाल ने करीब छह हजार मीटर केबल उठाने के लिए स्टोर में एस्टीमेट भेजा है।
विज्ञापन


एक्सईएन ग्रामीण रमेश चंद्र ने बताया कि बूथों पर बिजली व्यवस्था किए जाने को केबल स्टोर से उठा कर डलवाने का काम शुरू हो गया है। यह काम जल्द पूरा करने के अवर अभियंताओं को निर्देश दिए हैं। ताकि बूथों पर प्रकाश व्यवस्था हो सके। सभी बूथों पर बिजली पहुंच गई है। इस संबंध में अवर अभियंताओं को प्रमाण पत्र देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें