फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव)लोकसभा चुनाव के लिए 500 वाहन होंगे अधिग्रहित

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव सकुशल कराने के लिए छोटे और बड़े करीब 480 वाहनों को अधिग्रहित किया जाएगा। इसका डाटा सुगम साफ्टवेयर पर अपलोड होगा। जिससे वाहनों की डिमांड व पूर्ति की जानकारी आसानी से मिल सके। अधिग्रहण नोटिस बनने शुरू हो गए हैं। यह जल्द दी वाहन मालिकों को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 को सकुशल कराने के लिए प्रशासन की तैयारियां जोरों पर है। 29 अप्रैल को जिले में मतदान होगा। पोलिंग पार्टियों को बूथों तक पहुंचाने और वहां से वापस लाने, अधिकारियों, पुलिस के भ्रमण करने के लिए छोटे-बड़े करीब 480 वाहनों की आवश्यकता होगी।

इसमें छोटे वाहन 149, बड़ी बस 90, मिनी बस 30, ट्रक 171 और मिनी ट्रक 40 अधिग्रहित किए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर दूसरे जिलों से भी वाहनों को मंगाया जाएगा। पीटीओ वीके आनंद ने बताया कि वाहन स्वामियों को शीघ्र नोटिस भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव के लिए 500 वाहन होंगे अधिग्रहित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें