फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव)चुनावी चौंसर पर एक प्यादा तैयार, बाकी का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव का बिगुल फुंकते ही जिले में भी चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अभी तक कांग्रेस के अलावा किसी भी पार्टी ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। भाजपा और सपा-बसपा गठबंधन से प्रत्याशी की घोषणा न होने के चलते नेता और कार्यकर्ता निराश पड़े हैं। वहीं टिकट की दौड़ में शामिल लोगों की धड़कने भी बढ़ी हुई हैं।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर चुनावी चौसर बिछ गई है, अभी तक सिर्फ कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी उतारा है। भारतीय जनता पार्टी और सपा-बसपा गठबंधन से अभी यह तय नहीं हो पाया है कि टिकट किसे दी जाए।

हालांकि सपा-बसपा गठबंधन के बाद बसपा ने लोकसभा क्षेत्र प्रभारी घोषित कर संकेत दिए थे कि सबसे पहले वही प्रत्याशी घोषित करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं भारतीय जनता पार्टी में टिकट के लिए दावेदारों की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन


वर्तमान सांसद से लेकर विधायक और चिकित्सक तक टिकट की लाइन में लगे हैं। पार्टी टिकट देने को लेकर मंथन कर रही है। पार्टी दावेदारों का फीड बैक से लेकर उसकी लोकप्रियता और जनता के बीच उनकी पकड़ का भी आंकलन कर रही है।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने लोकसभा प्रभारी घोषित कर दिया है। हालांकि अभी तक इस बार कोई दमदार निर्दल प्रत्याशी नजर नहीं आ रहा है। अब देखना यह है कि बाकी पार्टियां कब तक प्रत्याशी घोषित करती हैं।

अन्य दलों से प्रत्याशी घोषित न होने से टिकट की दौड़ में लगे नेताओं और कार्यकर्ता भी पशोपेश में पड़े हुए हैं। यही वजह है कि चुनावी शंखनाद होने के बाद भी फर्रुखाबाद की राजनीति में घमासान नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन


चुनावी चौसर पर कांग्रेस तैयार, बाकी का इंतजार

प्रत्याशी घोषित न होने से नहीं चढ़ पा रहा चुनावी रंग
नेताओं और कार्यकर्ताओं में ऊहापोह की स्थिति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें