फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ व सेक्टर प्रभारियों का हुआ सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गांव जोरा में सपा पूर्व विधायक अजीत कठेरिया के आवास पर बुधवार को विधानसभा क्षेत्र कायमगंज के बूथ प्रभारी और सेक्टर प्रभारियों का सम्मेलन हुआ। इसमें सपा व बसपा के गठबंधन प्रत्याशी को लोकसभा चुनाव में जीत दिलाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन


बूथ और सेक्टर प्रभारी सम्मेलन की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी और संचालन आसिफ मंसूरी ने किया। जिलाध्यक्ष ने सभी साथियों से एकजुट होकर अपने अपने बूथ पर गठबंधन प्रत्याशी को लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक मतों से जिताने का संकल्प दिलाया।

इस दौरान राजेपुर ब्लाक प्रमुख डॉ. सुबोध यादव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. हरिओम यादव, रामप्रकाश कल्लू, किशन पाल सिंह यादव, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी मनोज अग्रवाल, जिला महासचिव मंदीप यादव, जिला सह प्रवक्ता इकिलयास मंसूरी, बसपा नेता शरद श्रीवास्तव, अमित गौतम, नवाब सिंह यादव, अनिल यादव, अमित सिंह सोनू, जिला पंचायत सदस्य उमेश यादव, जिला उपाध्यक्ष अनिल गंगवार, जिला उपाध्यक्ष अनिल मिश्रा, लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष पीयूष यादव, मुकेश यादव, डॉ. अजीत गंगवार, समेत सपा व बसपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें