फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगंगा में डूबे किसान का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव राजेपुर राठौरी में छह दिन पूर्व डूबे किसान का शव बुधवार को झाड़ियों में फंसा मिल गया। उसके बेटों ने शिनाख्त की। थाना क्षेत्र के गांव राजेपुर राठौरी निवासी रामबाबू (50) के खेत रामगंगा के किनारे हैं। 22 फरवरी को वह खेत से जानवरों के लिए गेहूं काट रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह रामगंगा में डूब गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर लगवा कर उसकी तलाश की थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बुधवार को घटनास्थल से करीब आठ किलोमीटर दूर निसबी खंडोली गांव में गोताखोरों को रामगंगा किराने झाड़ियों में शव फंसा मिला। मौके पर पहुंचे बेटे अनूप व अरुण ने उसकी शिनाख्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें