चुनाव के दौरान मतदान करने को कतार में खड़ी महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
महिला प्रधान की मौत के बाद हुए उप चुनाव में वोटरों ने जमकर वोट डाले। ग्रामसभा में बने दो बूथों पर लगभग 70 फीसदी मतदान हुआ।क्षेत्र के गांव शेरपुर सराय की प्रधान कुमो देवी पत्नी प्रमोद शुक्ला के निधन के बाद शेरपुर सराय की सीट
रिक्त हो गई थी। बूथ स्थल पर जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम अमृतपुर योगराज सिंह को कई बार लाइन में आगे लग रही महिलाओं को लेकर हो रही मुंहाचाही के चलते बीच-बचाव करना पड़ा। सेक्टर मजिस्ट्रेट जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, सीओ अमृतपुर देवेंद्र कुमार और एसओ अजय चौहान समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
ग्राम सभा शेरपुर सराय के उप चुनाव में गांव के प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ संख्या 26 पर 820 में 597 और बूथ संख्या 27 पर 854 में 581 वोट पड़े। इस प्रकार दोनो बूथों पर लगभग 70 फीसदी मतदान हुआ। गांव निवासी 100 वर्षीय महिला दुलारी ने भी अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया।
दुलारी ने बताया कि वह चलने में असमर्थ है। गांव के ही एक युवक ने दुलारी को गोद में लेकर वोट डलवाया। आरओ रमेश शाक्य ने बताया कि मतपेटिकाएं ब्लॉक कार्यालय में रखवाई गई हैं।