फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना के आतंकियों को मारने पर भाजपाइयों ने बांटी मिठाई

Thu, 29 Sep 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
भारतीय सेना की कार्यवाही से उत्साहित हो सुभाष चौराहे पर नारेबाजी करते युवा जन सेवा समिति के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद/कायमगंज।
भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मार गिराने पर भाजपाइयों ने त्रिपोलिया चौक पर आतिशबाजीछुड़ाकर और मिठाई बांट खुशी का इजहार जताया। उधर, कायमगंज में भी भाजपाइयों ने मिटाई बांटी।


भाजपा नगर कमेटी की ओर से गुरुवार शाम त्रिपोलिया चौक पर भाजपाइयों ने आतिशबाजी छुड़ाकर मिठाई बांटी। इस दौरान जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने उड़ी में धोखे से रात में सोते समय भारतीय सेना के कैंप में हमला किया।
विज्ञापन




भारत ने पाक सीमा में घुसकर सामने से हमला कर आतंकियों को ढेर किया। नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, नगर महामंत्री प्रबल त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष संजू गुप्ता, मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, मयंक बुंदेला, गोपाल सारस्वत, पीयूष त्रिपाठी, अंकित गुप्ता और श्रवण बाजपेयी आदि मौजूद रहे।


उधर, कसबा कायमगंज में भारतीय सेना द्वारा पहली बार एलओसी पार कर पाक सीमा में घुसकर 40 आतंकियों को मौत के घाट उतारने पर खुशी का इजहार जताते हुए भाजपाइयों ने पटाखे छुड़ाकर मिठाई बांटी। भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस कार्रवाई की प्रशंसा की।

भाजपाइयों ने भारत माता जिंदाबाद के नारे भी लगाए।  परम मिश्रा एडवोकेट, राजमंगल दीक्षित, गुंजन चतुर्वेदी, मनोज गंगवार, शैफी खान, अंसर खान, संजय वर्मा, पंकज मिश्रा, भोलू खां, सुरेंद्र कठेरिया और साबिर खां आदि लोग मौजूद रहे
विज्ञापन


वहीं, वहीं इटावा-बरेली हाईवे स्थित बघार नाले के पास गढ़िया गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने तिरंगा लहराकर खुशी का इजहार किया। ग्रामीणों ने पाकिस्तान का पुतला जलाकर जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर पंकल पाल, महेंद्र पाल, पप्पू पाल, ग्रीश चंद्र, रक्षपाल, आलोक, पवन, रंजीत और धीरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें