फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में 4643 मुकदमों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला जज जयश्री आहूजा की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। इसमें सुलह समझौता के आधार पर 4643 मुकदमों का निस्तारण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जागरूकता रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन


राष्ट्रीय लोक अदालत के शुरू होने से पूर्व जिला जज ने एनसीसी कैडेट और पराविधिक स्वयं सेवकों की रैली को हरी झंडी दिखाकर दीवानी न्यायालय से रवाना किया। इसके बाद दीप जलाकर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया।

इसमें विभिन्न बैंक, विद्युत विभाग, नगर पालिका परिषद, बीमा कंपनी, परिवहन विभाग एवं अन्य प्रशासनिक विभागों की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत में स्टाल लगाकर संबंधित पक्षकारों के समक्ष उनकी सहमति के आधार पर सुलह संधि कराते हुए मामलों का निस्तरण किया गया।
विज्ञापन


576 बैंक वसूली से संबंधित मामलों को निस्तारित कर 27481430 रुपये की वसूली बैंकों ने की। बिजली बिल संबंधी 2116 मामलों का निस्तारण किया गया। मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर संबंधी 39 मामलों का निस्तारण कर 18795000 रुपये क्षतिपूर्ति के रूप में एवार्ड किया गया है।

इसमें जिला जज ने दो दांडित, 13 मोटर वाहन दुघर्टना क्षतिपूर्ति व अन्य व्यवहार वादों का निस्तारण किया है। कुटुंब न्यायालय की प्रधान न्यायाधीश सरला दत्ता ने 25 वैवाहिक मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद के विभिन्न न्यायालयों, विभागों द्वारा अलग- अलग मामलों को चिह्नित कर निस्तारित किए गए। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 14718 मामले लगाए गए थे। इसमें से 4643 मामलों को सुलह समझौते के आधार पर कुल 47036335 रुपये समझौता के आधार पर निस्तारित किए गए।

इस दौरान अपर जिला जज रवींद्र नाथ दूबे, सरवर हुसैन रिजवी, इंदू द्विवेदी, बलजोर सिंह, परवेज अहमद, यादवेंद्र सिंह, छाया नैन, रेखा शर्मा, शाकिर हसन, हर्षवर्धन, सीएमओ विकास कुमार द्वितीय, सिविल जज देवेंद्र प्रताप सिंह, शगुन पंवार, योगेश कुमार द्वितीय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राजेंद्र कुमार सिंह के अलावा विधि सलाहकार, अधिवक्ता एमआईसी के प्रधानाचार्य गिरिजाशंकर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय लोक अदालत में 4643 मुकदमों का निस्तारण

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निकाली गई जागरुकता रैली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें