फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ ने तकनीकि सहायकों से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद विकास खंड में शुक्रवार को तकनीकी सहायक व बीडीओ में विवाद हो गया था। इसके बाद बीडीओ ने सभी तकनीकी सहायकों से ग्राम निधि खाते की माप पुस्तिका (एमबी) करने का स्पष्टीकरण मांगा है। तीन दिन में स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर मानदेय रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन


मोहम्मदाबाद विकास खंड कार्यालय में शुक्रवार को बीडीओ कमलेश कटियार, एपीओ मनरेगा राशिद खान और तकनीकी सहायक में विवाद के बाद हाथापाई की नौबत आ गई थी। तकनीकी सहायकों ने बीडीओ पर आरोप लगाए थे।

बाद में किसी तरह मामला शांत हुआ था। इसके बाद बीडीओ कमलेश कटियार ने विकास खंड के सभी तकनीकी सहायकों को पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने पूछा है कि आप लोगों के पास ग्राम निधि प्रथम खाते की माप पुस्तिका (एमबी) भरने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन


आप लोग एमबी किसके आदेश पर कर रहे हैं। यदि एमबी नहीं कर रहें हैं और उनमें हैंडराइटिंग आपकी नहीं है तो इसके साक्ष्य दें। तीन दिन में स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर मानदेय नहीं निकाला जाएगा। वहीं, कमलेश कटियार ने कहा कि यह शासन का आदेश है। उसके आधार पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन


बीडीओ ने तकनीकी सहायकों से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें