फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 600 कोरियाई बौद्ध अनुयायिओं ने किया स्तूप दर्शन

Fri, 06 Feb 2026 01:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-12 स्तूप परिसर में आयोजित बुद्ध वंदना में शामिल कोरिया से आए बौद्ध अनुयायी। संवाद
विज्ञापन


- तीन परिक्रमा कर अगरबत्ती-मोमबत्ती जलाकर की बुद्ध वंदना
संवाद न्यूज एजेंसी
संकिसा। बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा में बृहस्पतिवार को कोरिया से आए लगभग 600 बौद्ध अनुयायियों ने बौद्ध स्तूप के दर्शन कर पूजा-अर्चना एवं बुद्ध वंदना की। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन से संकिसा परिसर आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर हो गया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने सबसे पहले बौद्ध स्तूप के तीन चक्कर (परिक्रमा) लगाए। इसके बाद स्तूप के नीचे बैठकर अगरबत्ती व मोमबत्ती जलाकर शांतिपूर्वक पूजा-अर्चना कर भगवान बुद्ध के प्रति श्रद्धा अर्पित की। श्रद्धालुओं के साथ आए गाइड सुभाष चंद्र ने बताया कि यह दल बुधवार की शाम दिल्ली पहुंचा था और बृहस्पतिवार को संकिसा आया। संकिसा में दर्शन-पूजन के उपरांत यह दल देश के अन्य प्रमुख बौद्ध तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए प्रस्थान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें