फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन के लिए केंद्र से मिला 600 करोड़

Tue, 16 Jan 2018 11:29 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंपिल। बाल कल्याण एंव पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहाकि पांचाल नगरी  विकास की ओर अग्रसर होगी। इसके लिए प्रदेश सरकार के पास कई योजनाएं हैं। इन पर काम किया जा रहा है। मंगलवार को  कंपिल के केएसआर इंटर कॉलेज में पंडित दीन दयाल उपाध्याय कक्ष का शिलान्यास करने के दौरान उन्होंने यह जानकारी दी। कहाकि प्रदेश को पर्यटन स्थलों के विकास के लिए केंद्र सरकार से 600 करोड़ रुपया मिला है।  

इससे पूर्व उन्होंने सांसद मुकेश राजपूत और  विधायक अमर सिंह खटिक के साथ दीन दयाल उपाध्याय कक्ष का शिलान्यास किया। उन्होंने ने कहा कि अब प्रदेश के लिए मुख्यमंत्री के पास बहुत सी योजनाएं हैं, जिन पर काम हो रहा है। सरकार युवाओं का विशेष ध्यान रख रही है।
विज्ञापन


इसी के चलते प्रदेश में बंपर भर्तियां आ रही हैं। लगभग चार लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी का एक ही उद्देश्य है ज्यादा से ज्यादा रोजगार और निवेश। सरकार की योजनाओं में प्रत्येक जिले में फैक्ट्री लगाना शामिल है।

कहा कि नौकरी चाहिए तो पढ़ाई करना जरूरी है। क्योंकि अब बिचौलियों की सरकार नहीं है। सारे काम पारदर्शितापूर्ण होंगे और जो मेहनत करेगा उसी को नौकरी मिलेगी।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आलू की बात होती है तो फर्रुखाबाद का नाम सबसे पहले आता है। आलू किसानों के हित के लिए प्रदेश सरकार काम कर रही है। इसके लिए एक समिति बनाई गई है। इसकी अगुवाई खुद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और मंत्री एसपी सिंह बघेल कर रहे हैं।

जल्दी ही आलू किसानों को राहत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उनके खून में ही राजनीति है। उनके भाई विजय बहुगुणा उत्तराखंड के तो पिता हेमतीनंदन बहुगुणा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता बीडी शर्मा ने मुख्य अतिथि का शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया। डॉ. विकास शर्मा ने 51 किलो की माला मुख्य अतिथि को पहनाई। कायमगंज चेयरमैन सुनील चक और कंपिल चेयरमैन उदयपाल ने मुख्य अतिथि को गुलदस्ता भेंट किया।

इस अवसर पर मनौज कौशल, पुखराज डागा, मनोज कुमार, रामानंद मिश्रा, आरएस मिश्रा, नंदराम शाक्य, लालाराम शाक्य, आलोक, अमर सिंह शाक्य, सन्नी ठाकुर, अमरदीप दीक्षित, एसडीएम ब्रजकिशोर दुबे, धीरज शाक्य, बबलू पाठक, किशनु राजकुमार बाथम और कुलदीप सैनी मौजूद रहे।


मिथलेश ने मांगी जीएसटी में राहत

बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष मिथलेश अग्रवाल ने कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी से भेंट कर व्यापारियों को राहत देने के लिए जीएसटी में राहत की मांग की। उन्होंने कहा कि कायमगंज और कंपिल तंबाकू व्यवसाय में अग्रणी हैं। जब से जीएसटी लागू हुई है, तब से यहां के व्यापारी परेशान हैं। कैबिनेट मंत्री ने व्यापारियों को राहत देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



बच्चे हुए सम्मानित
बाल कल्याण एंव पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने मंडल स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले बच्चों अनम, सपना, अरुण, वरुण, शिवम, रोहित और नेकसेलाला को ट्रैक सूट व शील्ड देकर सम्मानित किया। इसके अलावा उन्होंने रेशमा, जन्मसिंह, शिवम, विकास और अर्जुन को यूनीफार्म और स्वेटर प्रदान किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें