फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी मंदिर में पूजा करने गए युवक पर झोंका फायर

Tue, 16 Jan 2018 11:24 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गुरुगांव देवी मंदिर में दर्शन करने गए दुकानदार के पुत्र को हमलावरों ने घेर लिया। इस दौरान फायर कर दिया। हालांकि युवक बाल बाल बच गया। हमलावरों ने युवक को पीट कर घायल कर दिया। घायल की तहरीर पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली।


थाना मऊदरवाजा के मोहल्ला बहादुरगंज निवासी उमेशचंद्र राठौर का बेटा कुलदीप रोज की भांति मंगलवार को गुरुगांव मंदिर दर्शन करने के लिए गया हुआ था। इस बीच वहां पर पहले से मौजूद जयदेव और उसके अन्य भाईयों ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे घेर लिया। एक हमलावर ने तमंचा निकाल कर उसके ऊपर फायर कर दिया। हालांकि कुलदीप बाल बाल बच गया। हमलावरों ने उसे पकड़ कर मारपीट कर घायल कर दिया। मंदिर के अंदर हुई मारपीट होते देखकर वहां पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर बीबीगंज चौकी प्रभारी आरके शर्मा मौके पर आ गए। कुछ समय बाद प्रभारी एसओ सुदीप मिश्रा भी पहुंच गए। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। इसके बाद घायल का लोहिया अस्पताल में उपचार कराया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने जयदेव, शिवम, भोला, सुंदरम और अमर सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई। चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनाें के बीच जमीन की रंजिश को लेकर मारपीट हुई थी। फायरिंग की बात सामने नहीं आई। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें