फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के चुनाव को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले की 19 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के चुनाव की प्रक्रिया 12 फरवरी से शुरू हो रही है। इसके लिए जिलाधिकारी ने 27 निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं। इनमें आठ निर्वाचन अधिकारी आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन


दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के चुनाव की प्रक्रिया 12 फरवरी से शुरू हो जाएगी। जबकि 26 फरवरी को मतदान होगा। उसी दिन मतगणना के साथ विजयी प्रत्याशी भी घोषित कर दिए जाएंगे। 27 फरवरी को सभापति, उपसभापति व अन्य समितियों में भेजे जाने वाले प्रतिनिधि निर्वाचित होंगे। चुनाव के लिए 19 समितियों में ब्लाक राजेपुर की सर्वाधिक 8, मोहम्मदाबाद की पांच, जबकि कमालगंज व शमसाबाद की तीन-तीन शामिल हैं।

जिलाधिकारी ने चुनाव के लिए 19 निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए हैं। जबकि आठ निर्वाचन अधिकारी आरक्षित रखे हैं। निर्वाचन अधिकारियों में ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें