फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगे 51 खिलाड़ी

विज्ञापन
राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नोएडा में हो रही 43वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जिले के 51 खिलाड़ियों को भाग लेने का मौका मिल रहा है। इसमें 11 बालिकाएं भी शामिल हैं। रवाना होने से पहले खिलाड़ियों को चैंपियनशिप की तमाम बारीकियां बताई गईं।
विज्ञापन

भोलेपुर स्थित शूटिंग एकेडमी में खिलाड़ी लंबे समय से प्रतियोगिता के लिए तैयारी कर रहे थे। अब 51 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
प्रशिक्षक निशानेबाज अनिल कुमार पाल ने बताया कि 26 फरवरी से नोएडा के स्टेडियम में प्रतियोगिता शुरू होंगी। इसमें प्रदेश भर से निशानेबाज पहुंच रहे हैं। जिले से पहली बार निशानेबाजी में भाग लेने के लिए एक साथ इतने खिलाड़ी जा रहे हैं। खास बात यह है कि इनमें 11 बालिकाएं भी शामिल हैं। बताया कि इस चैंपियनशिप में जो खिलाड़ी चयनित होगा, उसे प्री नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेने का मौका मिलेगा। भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रतिष्ठान पर चैंपियनशिप के तमाम नियमों को बारीकी से समझाया गया। सावधानियां और सटीक लक्ष्य भेदने के बारे में भी गुर दिए गए। खिलाड़ी 25 फरवरी को एक साथ रवाना होंगे। कुछ खिलाड़ियों के परिजन भी साथ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें