फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ब्लड बैंक में तीमारदार से वसूले 500 रुपये, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल की ब्लड बैंक में रिश्तेदार के लिए खून लेने आए तीमारदार से वार्डबॉय ने 500 रुपये ले लिए। शिकायत करने पर वह गायब हो गया। तीमारदार ने इस पर हंगामा शुरू कर दिया। कुछ ही देर में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. प्रवीन कुमार पहुंचे। पीड़ित की बात सुनकर रुपये वापस कराने का भरोसा दिया। उन्होंने रुपये लेने की जानकारी सीएमएस को भी दी। आरोपी ने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया।
विज्ञापन

ब्लड बैंक में तीमारदारों से रुपये लेने का मामला कोई नया नहीं है। पांचाल घाट निवासी मोनू ठाकुर की रिश्तेदार कन्नौज के तालग्राम थाने के गांव रोहली निवासी राखी पत्नी सतेंद्र सिंह निजी अस्पताल में भर्ती हैं। मोनू उनके लिए एक यूनिट ब्लड लेने लोहिया अस्पताल की ब्लड बैंक पहुंचे। वहां मिले वार्डबॉय कमल ने कुछ रुपये देने की बात कही। इस पर मोनू ने 500 का नोट दे दिया। वार्डबॉय ने उसे कुछ देर बैठने को कहा। मोनू जब एलटी के पास पहुंचे, तो उन्होंने 1050 रुपये की रसीद कटाकर लाने को कहा। इस पर मोनू ने 500 रुपये कर्मचारी को देने की बात बताई। इस पर विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ लोग वीडियो बनाने लगे तो वह मौके से भाग गया। इस पर पीड़ित तीमारदार ने हंगामा किया।
कुछ ही देर में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. प्रवीन कुमार पहुंचे। उन्होंने पीड़ित की बात सुनकर रुपये वापस कराने का भरोसा दिया। आरोपी को फोन किया, मगर स्विच ऑफ जाता रहा। उन्होंने इसकी जानकारी सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी को दी। डॉक्टर ने बताया कि ब्लड बैंक में कई बार वार्डबॉय रुपये ले चुका है। इसकी शिकायत भी की गई है, मगर उसे हटाया नहीं जाता है। यहां बता दें कि आरोपी वार्डबॉय अस्पताल के एक प्रभावशाली ठेकेदार का भाई है। लिहाजा मनमाने स्थान पर ड्यूटी लगवा लेता है। इसका खामियाजा तीमारदारों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें