फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर सवार मूंगफली व्यापारी से मारपीट कर 50 हजार रुपये व चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मूंगफली व्यापारी को पीटकर 50 हजार रुपये व चेन लूटी
विज्ञापन

नवाबगंज। थाना क्षेत्र के गांव घुमइया रसूलपुर के पास बोलेरो सवार लोगों ने शुक्रवार देर रात ट्रैक्टर सवार मूंगफली व्यापारी को रोक लिया। उससे मारपीट कर 50 हजार रुपये व सोने की चेन लूट ली। व्यापारी ने थाने पहुंच कर मामले की तहरीर दी है।
गांव घुमइया रसूलपुर निवासी पूर्व प्रधान गिरीश चंद्र राजपूत के पुत्र चंद्र प्रकाश व सत्यप्रकाश मूंगफली का कारोबार करते हैं। वह रात नौ बजे अपने चचेरे भाई अंकुर कुमार पुत्र श्रीकृष्ण के साथ ट्रैक्टर-ट्राली से गांव पहाड़पुर मिल्किया से घर जा रहे थे। गांव से कुछ दूरी पर पीछे से आए बोलेरो सवार लोगों ने ओवरटेक कर ट्रैक्टर-ट्राली को रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों भाइयों से मारपीट की। चंद्रप्रकाश से 50 हजार रुपये व सत्यप्रकाश से सोने की चेन लूट ली। घटना के बाद लुटेरे बोलेरो से भाग गए। इसके बाद तीनों भाई ट्रैक्टर से थाने पहुंचे और घटना की तहरीर दी। उन्होंने बताया कि मूंगफली बिक्री के रुपये उनके पास थे। वही बदमाश लूट ले गए हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष रहमत खां ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें