फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: प्रोफेसर के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 4.95 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रोफेसर के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 4.95 लाख रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की चौकी कर्नलगंज ऊंचा मोहल्ला भोलेपुर निवासी वीरेंद्र कुमार ने कोर्ट के आदेश पर जनपद गाजियाबाद मोहल्ला शास्त्री नगर पॉलिटेक्निक कर्मचारी अंजू मिश्रा व लोहा मंडी के सामने सूर्या इन्क्लेव निवासी पुत्र दीपांकर मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें बताया कि ससुराल के पास अंजू का घर था। कुछ समय पहले मकान बेचकर अंजू गाजियाबाद चली गई। पुत्री मानवी विज्ञान से बीटेक किए हुए है।
विज्ञापन

दीपांकर ने बताया कि प्रोफेसर के पद की नौकरी निकली है। पांच लाख रुपये में नौकरी लग जाएगी। उसकी मां अंजू देवी ने भरोसा दिया कि रुपये भी सुरक्षित रहेंगे और नौकरी भी लग जाएगी। ऐसे में विश्वास करके वीरेंद्र कुमार ने 5.30 हजार रुपये कई बार में नगद व ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगी। मां बेटे से रुपये वापस मांगे। इन लोगों ने 35 हजार रुपये दिए और 4.95 लाख रुपये के चेक दे दिए। कोतवाल हरिश्याम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें