फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 45 प्रतिशत स्कूल वाहन अनफिट, 12 के पंजीकरण निरस्त

Wed, 19 Nov 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो: 32 कमालगंज के खुदागंज- श्रृंगीरामपुर मार्ग पर जलती स्कूल वैन। स्रोत: वीडियो ग्रैब - फोटो : reasi news
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की स्थिति चिंताजनक है। परिवहन विभाग में 476 पंजीकृत स्कूली वाहनों में से सिर्फ 55 फीसदी ही फिट हैं।
विज्ञापन

शेष वाहन या तो 15 वर्ष की आयु पार कर चुके हैं या उनकी फिटनेस और परमिट समाप्त हो चुके हैं। इसके बावजूद ये वाहन बेहिचक सड़कों पर दौड़ रहे हैं और बच्चों की जान को जोखिम में डाल रहे हैं।
एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने बताया कि 38 वाहन 15 वर्ष से अधिक पुराने हैं, जिन्हें नियम के अनुसार स्कूल वाहन के रूप में प्रयोग नहीं किया जा सकता। वहीं 176 वाहनों के परमिट समाप्त हो गए हैं, जिनमें से 112 की फिटनेस भी खत्म हो चुकी है। ऐसे में केवल 262 वाहन ही संचालन योग्य हैं। पिछले माह जिलाधिकारी ने स्कूल संचालकों की बैठक में अनफिट वाहनों के पंजीकरण निरस्त करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इसके बाद परिवहन विभाग ने संचालकों को नोटिस जारी किए। नोटिस के जवाब आने पर 12 वाहनों के पंजीकरण निरस्त कर दिए गए हैं। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने बताया कि 15 वर्ष पुराने वाहनों को पंजीकरण समर्पित करने के आदेश दिए गए हैं। कई संचालकों ने वाहन विभाग में जमा भी करा दिए हैं। अमानक वाहनों के विरुद्ध अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें