फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली जानवर के हमले से 43 भेड़ों की मौत

विज्ञापन
पुनपालपुर में भेड़ें मरने के बाद गमगीन बैठे भेड़ मालिक के परिजन। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
संकिसा (फर्रुखाबाद)। जंगली जानवर ने हमला कर झोपड़ी में बंधी 43 भेड़ें मार डालीं। इससे पशुपालक का करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हो गया। सुबह जब पशुपालक झोपड़ी में पहुंचा तब उसे घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस व लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर जांच की। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में जंगली सुअरों का आतंक है। जंगली सुअरों के हमले से ही भेड़ों की मौत होने की आशंका है।
विज्ञापन

थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम पुनपालपुर के मजरा इमादपुर केसर निवासी देशराज पाल पुत्र नत्थू लाल पाल भेड़ें पालते हैं। उनकी 43 भेड़ें गांव के पास स्थित झोपड़ी में बंधी थीं। शुक्रवार रात किसी जंगली जानवर ने उन पर हमला कर मार दिया। सुबह जब देशराज अपनी भेड़ें देखने गए, तो सभी मरी पड़ी थीं। यह देख उनके होश उड़ गए।
देशराज की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। राजस्व विभाग को जानकारी दी गई। इस पर क्षेत्रीय लेखपाल अनुपम मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया। लेखपाल ने बताया कि रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी है। वहीं ग्रामीणों का कहना है की जंगली सुअरों का क्षेत्र में आतंक है। जंगली सुअर ही आए दिन हमला करते रहते हैं। देशराज ने बताया कि उसका करीब पांच लाख रुपये नुकसान हुुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें