फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही में 43 आशा बहुओं को हटाने के निर्देश

Tue, 10 Feb 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक राजेपुर कार्यालय में मंगलवार को ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य सचिव विकास गोथवाल ने कहा कि प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मृत्यु की जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों और प्रधानों की है। प्रसव में लापरवाही बरतने में डीएम ने 43 आशा बहुओं को उन्हाेंने हटाने के निर्देश प्रधानों को दिए।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने प्रधानों, आशा बहुओं और एएनएमों से कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर ही प्रसव करवाए जाएं। इससे 108 और 102 एंबुलेंस सेवा का सही उपयोग हो सकेेगा। सीएमओ डा. राकेश कुमार ने कहा कि 35 प्रतिशत प्रसव गांव में हो रहे हैं। जिलाधिकारी एनकेएस चौहान ने कहा कि गांव के गंदे वातावरण में प्रसव न कराएं। ग्रामीण प्रसव के लिए आशा बहुओं की मदद लेकर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं।

72 में 25 प्रधानों के ही मौजूद रहने पर डीएम ने नाराजगी जताई। प्रसव में लापरवाही बरतने में डीएम ने 43 आशा बहुओं को हटाने के निर्देश प्रधानों को दिए। साथ ही कहा कि कार्य करने वाली महिलाओं का नाम आशा के लिए भेजें। उन्होंने बिजली चोरी रोकने के लिए प्रधानों से सहयोग मांगा।
विज्ञापन


प्रधानों से कनेक्शन करवाने के निर्देश दिए।  गंगा के किनारे बसे गांवों में शत-प्रतिशत शौचालय बनवाए जाने के निर्देश बीडीओ को दिए। इस अवसर पर डा. ओमप्रकाश प्रभारी चिकित्साधिकारी राजेपुर, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजवीर सिंह, सीडीपीओ राजेश कुमार मिश्रा और बीडीओ देवेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें