फर्रुखाबाद। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पद पर नामांकन को लेकर गहमा-गहमी रही। 42 आवेदकों की सूची चस्पा होने के बाद दो लोगों ने आवेदन पत्र और दिए। वहीं प्रांतीय परिषद सदस्य के लिए 11 लोगों ने आवेदन किए।
शनिवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा कार्यालय में जिला चुनाव अधिकारी सुमन चतुर्वेदी व जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष व प्रांतीय परिषद सदस्य के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई।
जिलाध्यक्ष पद पर विमल कटियार, कुलदीप दुबे, शैलेंद्र सिंह राठौर, डीएस राठौर, वीरेंद्र सिंह राठौर, भाष्करदत्त द्विवेदी, डॉ. प्रभात अवस्थी, अमृतपुर विधायक पुत्र संदीप कुमार शाक्य, वर्तमान जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, डॉ. वीके गंगवार, दिलीप भारद्वाज, पीयूष द्विवेदी, रामवीर सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. भूदेव राजपूत, अनुज मिश्र, संदेश राजपूत, सोहन लाल दिवाकर, रामवीर सिंह चौहान, अजीत महाजन, आदेश गुप्ता, अभिषेक त्रिवेदी, अतुल दीक्षित, फतेहचंद्र वर्मा, प्रदीप सिंह, जितेंद्र सिंह, रश्मि दुबे, धीरेंद्र वर्मा, संजीव गुप्ता, बबिता पाठक, मयंक बुंदेला, विनीत कुमार, हिमांशु गुप्ता, सुनील रावत, सुबोध शर्मा, डॉ. हेमचंद्र वर्मा, वरुण गंगवार, अवनीश चतुर्वेदी, आदित्य मिश्र, सुरेंद्र सिंह, उदय प्रताप सिंह व नवनीत पाल समेत 42 लोगों ने आवेदन किए।
वहीं प्रांतीय परिषद सदस्य के लिए अजीत पांडेय, मुकेश सिंह राठौर, स्वदेश द्विवेदी, मीरा सिंह, ममता सक्सेना, चित्रा अग्निहोत्री, अभिषेक शाक्य, श्याम कुमार, वीरेंद्र कठेरिया, सर्वेश कुशवाह व अभिषेक बाजपेई ने नामांकन किया। नामांकन प्रक्रिया के बाद सूची प्रदेश नेतृत्व को भेजने के साथ ही कार्यालय में चस्पा कर दी गई।
इसी दौरान पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता और चीनी मिल के उपाध्यक्ष जय गंगवार ने भी आवेदन कर दिया। इन लोगों के आवेदन पत्र इस शर्त के साथ लिए गए कि प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के निर्देश पर ही उनके नाम जिलाध्यक्ष की सूची में शामिल किए जाएंगे। चुनाव अधिकारी सुमन चतुर्वेदी ने बताया कि जिलाध्यक्ष पद पर 42 व प्रांतीय परिषद सदस्य पद के लिए 11 नामांकन आए हैं।
जिलाध्यक्ष पद पर दो नाम बाद में मिले, जिन्हें ले लिया है। प्रदेश चुनाव अधिकारी की स्वीकृति पर ही इन्हें शामिल किया जाएगा। इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौड़, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह यादव, कुलदीप गंगवार, अमर सिंह खटिक, सत्यपाल सिंह, दिनेश कटियार, शिवांग रस्तोगी आदि रहे।
मंडल अध्यक्षों का किया स्वागत
जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे ने बैठक में मौजूद नवनिर्वाचित 15 मंडल अध्यक्षों का पार्टी कार्यालय में फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी को और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाने में वे लोग सक्रिय योगदान दें। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता विषम परिस्थितियों में भी टूटता नहीं है। उसी का परिणाम है की अन्य राजनीतिक दलों की तुलना में भाजपा में ही लोकतंत्र कायम है।
हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश
हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश
हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश