फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दुकानें व झूला लगने से मेला रामनगरिया में रौनक बढ़ी

Sun, 12 Jan 2025 02:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
मनोरंजन क्षेत्र में पड़ा झूले का सामान। - फोटो : मनोरंजन क्षेत्र में पड़ा झूले का सामान।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/अमृतपुर। पांचालघाट स्थित मेला कार्यायल में दुकानें व मनाेरंजन क्षेत्र में झूला आदि पहुंचने से रौनक बढ़ने लगी है। मेले में प्रशासनिक पंडाल भगवा रंग से सजाया जा रहा है। शुभारंभ में दो दिन ही शेष रह जाने से मेला प्रशासन तैयारियों पूरी करने में तेजी से जुटा है।
विज्ञापन


पांचालघाट भागीरथी तट पर बसी आस्था की नगरी का शुभारंभ 13 जनवरी को होगा। दो दिन शेष होने से मेला प्रशासन तैयारियां पूरी कर रहा है। मेला कार्यालय, डीएम कैंप, मेला सचिव का कैंप, सांस्कृतिक पंडाल बनाने का काम तेजी से चल रहा है। प्रशासनिक क्षेत्र को भगवा रंग का कपड़ा लगाकर सजाया जा रहा है।
मनोरंजन क्षेत्र में ठेकेदार ने झूले का सामान लाकर लगाने का काम शुरू कर दिया है। वहीं दुकानदारों ने भी अपनी दुकान लगाने तैयारी में हैं। दुकानदारों के पहुंचने से रौनक बढ़ने लगी है। कल्पवास कर रहे साधु-संत भजन-कीर्तन करने के साथ अपनी कुटिया सजाने में लगे हैं।
विज्ञापन

-

सिटी मजिस्ट्रेट ने किया मेला का निरीक्षण
सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल ने ज्वाइंट महेंद्र सिंह के साथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मेला व्यवस्थापक संदीप दीक्षित को तैयारियां जल्द पूरी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गंगा तट पर आरती स्थल को देखने के साथ कटान की भी जानकारी ली। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि 13 जनवरी को मेला रामनगरिया का उद्घाटन होगा। इससे पहले सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।


मेला में चौकी प्रभारियों की तैनाती
मेला रामनगरिया में 11 पुलिस चौकी बनाई गई हैं। मेला थाना प्रभारी संजय राय ने पक्का घाट चौकी पर दरोगा मीना, चौकी वन विभाग पर चमन सिंह, चौकी जूना अखाड़ा पर राजकुमार, कल्पवास प्रथम पर मनोज कुमार, चौकी पैंटून पुल पर महेश कुमार, चौकी मनोरंजन पर विनोद कुमार सहित छह चौकियों पर प्रभारियों की तैनाती कर जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने अपनी चौकी पर ही ड्यूटी करने के निर्देश दिए।


पांचालघाट से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी
पांचालघाट पुलिस चौकी से लेकर गंगा पुल तक ई-रिक्शा, ठेली वाले व दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण करने से जाम लग रहा है। 13 जनवरी को मेले का शुभारंभ व गंगा स्नान पर्व पर होने वाली भीड़ को देखते हुए नगर पालिका के कर्मचारी व थाना कादरी गेट प्रभारी आमोद कुमार सिंह, चौकी प्रभारी मोहित मिश्र, मेला थाना प्रभारी संजय राय फॉर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने सड़क पर लगी ठेली व दुकानों को हटवाया। दुकानदारों को चेतावनी दी कि दुकान के आगे लगा टीन शेड स्वयं हटा लें, नहीं तो जेसीबी से हटा दी जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि रविवार को पांचाल घाट से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा।
-

कल्पवासी बीमार, नहीं शुरू हुए अस्पताल
मेला रामनगरिया में हजारों की संख्या में कल्पवासी आ चुके हैं। कई कल्पवासी जुकाम, बुखार व खांसी से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक मेले में अस्पताल का संचालन शुरू नहीं कराया गया। श्री पंचदसनाम जूना अखाड़ा मेला संत समिति के अध्यक्ष सत्य गिरी महाराज की तबीयत खराब हो गई। मेला क्षेत्र में इलाज की व्यवस्था न होने से इलाज नहीं मिल सका। सीएमओ को जानकारी दी गई तो एक एंबुलेंस भेजी गई। जिसमें बीपी मशीन खराब होने से बीपी की जांच नहीं हो सकी।

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें